Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने जनपद सम्भल स्थित स्व0 के0पी0 यादव के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Posted on 15 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जनपद सम्भल स्थित स्व0 के0पी0 यादव के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से भेंट कर स्व0 के0पी0 यादव की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने स्व0 यादव के माता-पिता से शोक-संवेदना प्रकट की तथा बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री श्री अभिषेक मिश्र, सांसद श्री धर्मेद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in