Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने जनपद मुरादाबाद पहुंचकर दिवंगत विधायक श्री मोहम्मद इरफान को श्रद्धांजलि दी

Posted on 15 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जनपद मुरादाबाद पहुंचकर बिलारी विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक श्री मोहम्मद इरफान को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वे स्व0 मोहम्मद इरफान के आवास गए और दिवंगत विधायक के परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सभी समाजवादी लोग उनके परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने स्व0 मोहम्मद इरफान के परिजनों से मुलाकात कर वहां कुछ समय रुकने के बाद मोहम्मद अली जौहर एम0आई0 इण्टर काॅलेज, बिलारी में उपस्थित शोकाकुल जनसमुदाय को सम्बोधित किया। श्री यादव ने कहा कि श्री मोहम्मद इरफान अत्यन्त लोकप्रिय, संवेदनशील एवं व्यवहार कुशल जनप्रतिनिधि थे। वे एक नेक दिल इन्सान होने के साथ-साथ अपने मृदु व्यवहार और शालीन भाषा से लोगों को जोड़े रहते थे। स्व0 इरफान सदैव क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते थे। श्री यादव ने कहा कि कुछ बातें विधाता के हाथों में होती हैं, जिन पर किसी का वश नहीं होता। शोक की इस घड़ी में सभी लोग दिवंगत विधायक के परिवार के साथ हंै। स्व0 मोहम्मद इरफान के तमाम अधूरे कामों को उत्तर प्रदेश सरकार पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री इरफान की कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
इस अवसर पर जनसमुदाय ने स्व0 मोहम्मद इरफान की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर अनेक जनप्रतिनिधिगण, शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in