Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि विकास के दावें करने वाली अखिलेश सरकार 115 मदों में 100 प्रतिशत आवंटित धनराशि को नहीं खर्च कर पायी।

Posted on 11 March 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि विकास के दावें करने वाली अखिलेश सरकार 115 मदों में 100 प्रतिशत आवंटित धनराशि को नहीं खर्च कर पायी। प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा लैपटाप वितरण योजना को ऐतिहासिक बताने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2014-15 के समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 1 प्रतिशत भी धनराशि इस मद में नहीं खर्च कर पाये, यही हाल कन्या विद्या धन योजना का है जिसमें 100 प्रतिशत धनराशि व्यय न होने के कारण अभ्यर्पित कर दी गयी।
बहृस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा पूरे होते वादों का नारा देने वालो का हाल कि बजट में बीपीएल परिवार के महिलाओं को साड़ी, बीपीएल परिवार के वृद्धजनों को कम्बल की योजना के लिए धन आवंटन करते है, सभाओं में तालिया भी बटोरते है किन्तु जब धन खर्च करने की बारी आती है तो पूरा का पूरा पैसा अभ्यर्पित हो जाता है। किसान वर्ष मना रही सरकार जैव उर्वरकों के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए धन आवंटन करती है, किन्तु पूरे वर्ष भर अपने अन्र्तविरोधों के चलते निविदा की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं कर पाती है, नतीजन आवंटित धनराशि शत प्रतिशत खर्च होने से रह जाती है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जहां भारी अनिमियकता की शिकायते है वहीं आवंटित 71,700.00 की राशि का एक भी पैसा पूरे वित्तीय वर्ष में खर्च नहीं हो पाने को लेकर भी सवाल उठे है, किन्तु राजनैतिक आरोप जरूर मढ़े जाते है कि उ0प्र0 से इतना समर्थन मिलने के बावजूद उ0प्र0 से भेद-भाव हो रहा है।
उन्होंने कहा ऐसा नहीं है कि अखिलेश सरकार केवल अपने वादों से मुकर रही है यह तो अपने मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में भी योजनाओं को परवाना नहीं चढ़ने दे रही है, योजनाओं के प्रति लापरवाह है। बड़े जोर-शोर से कहा गया कि आजमगढ़ में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी। किन्तु योजना खटाई में, योजना की धनराशि अभ्यर्पित कर दी गयी। आजमगढ़ में हरिओद्य कला केन्द्र भवन के लिए पैसा आवंटित हुआ किन्तु एक ही पैसा खर्च नहीं होने की सूचनाऐं है। खेल और खिलाडि़यों को प्रोत्साहन देने विशिष्ट खिलाडि़यों को प्रदेशीय पुरूस्कार देने की योजना महज इसलिए मुर्तरूप नहीं ले पायी कि उसकी स्वीकृतियां ही नही ंप्राप्त हो पायी। क्रीड़ा संघो को प्रोत्साहन देने के लिए धनराशि तो आवंटित हुई किन्तु खर्च एक पाई भी नहीं हो पाया।
श्री पाठक ने कहा सबसे अधिक लैपटाप बांटने का दावा करते नहीं थकते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2014-15 में चुनावी खींज के कारण आवंटित लैपटाप के पैसे को खर्च ही नहीं किया और तो और योजना ही स्थगित कर दी। कन्या विद्या धन का हाल है कि करोड़ों रूपये बजटीय आवंटन तो हुए किन्तु खर्च नहीं हुए, पिछड़े वर्गो के व्यक्तियों की पुत्र्रियो के विवाह एवं बीमारी के सहायता के लिए बजटीय आवंटन कर तालियां बटोरने वाली सरकार धन अवांटन के बाद योजना स्थगित कर दी। यही नहीं जिला योजना में भी अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की बीमारी के इलाज तथा प्रार्थियों की पुत्रियों की शादी हेतु मद में धनराशि के नहीं खर्च कर पायी। सरकार ने डा0 अम्बेडकर जन्म शताब्दी फाउन्डेशन योजना के लिए धन आवंटन किया, किन्तु पैसा खर्च करने की बारी आयी तो मौन।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा ये तथ्य विधानसभा में प्रस्तुत सीएजी की रिपोर्ट के कुछ अंश है। लगातार सरकार में जारी असमंजस के कारण राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर विकास कार्याे तक को लेकर असमंजस का वातावरण है यही कारण है नारे पूरे होते वादे के है किन्तु वादे पूरे ही नहीं हो रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in