Categorized | लखनऊ.

आगामी 20 मार्च को जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में गौरैया पक्षी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु गौरैया दिवस का आयोजन व्यापक रूप से कराया जाये: मुख्य सचिव

Posted on 11 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने आगामी 20 मार्च को जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन के उद्देश्य से गौरैया पक्षी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु गौरैया दिवस का आयोजन व्यापक रूप से कराया जाये। उन्होंने कहा कि गौरैया दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन मा0 मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा कराने हेतु समय लिये जाने का अनुरोध किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि आगामी 14 मार्च को प्रदेश के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को गौरैया के संरक्षण के लिये जागरूक किया जाये तथा कार्यक्रम में बच्चों को ‘‘हम उत्तर प्रदेश को ‘क्लीन यू0पी0-ग्रीन यू0पी0’ के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाएंगे।’’, ‘‘हम वृक्षों-वनस्पतियों एवं वन्यजीवों का संरक्षण व संवर्धन करेंगे।’’, ‘‘हम विलुप्त हो रही गौरैया को संरक्षण प्रदान करेंगे एवं गौरैया को वापस लाने हेतु पूर्ण मनोयोग से प्रयास करेंगे।’’, ‘‘हम पर्यावरण को बचाने हेतु प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे।’’ शपथ दिलायी जाये। उन्होंने कहा कि गौरैया संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य कर रहे आम जनों व वन अधिकारियों को गौरैया मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया जाये। उन्होंने कहा कि गौरैया संरक्षण कार्यक्रम का वृहद् प्रचार-प्रसार विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी सुनिश्चित कराया जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आगामी 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर प्रदेश में कार्यक्रम के आयोजन हेतु सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गौरैया दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर गौरैया संरक्षण हेतु जन जागरण अभियान चलाया जाये। उन्होंने कहा कि गौरैया संरक्षण हेतु इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को गौरैया बाक्स का वितरण भी सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौरैया पक्षी की कमी को दृष्टिगत रखते हुये अधिक स्थानों पर गौरैया संरक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जायें।
बैठक में अवगत कराया गया कि गौरैया संरक्षण हेतु वेबसाइट ूूूण्ेचंततवूनचण्बवण्पद का निर्माण कराया गया है तथा 07 मार्च, 2016 तक लगभग 33,000 व्यक्तियों द्वारा साइट को विजिट किया गया है। 07 मार्च, 2016 तक गौरैया संरक्षण हेतु एक लाख गौरैया बाॅक्स वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अभी तक लगभग 30,000 गौरैया बाॅक्स वितरित किये जा चुके हैं। गौरैया बाॅक्स वितरण कार्यक्रम पूर्णतः जनसहयोग के माध्यम से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई संस्थाएं यथा ज्पउमे व िप्दकपंए ब्म्म्ए स्नबादवू न्दपअमतेपजलए थ्प्ब्ब्प्ए च्भ्क्ब्ब्प्ए ॅमसेचनद प्दकनेजतपमे तथा त्मसपंदबम जैसी संस्थाएं सक्रिय सहभागिता निभा रही हैं।
बैठक में प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण श्री संजीव सरन, सचिव बेसिक शिक्षा श्री आशीष कुमार गोयल, सचिव वन श्री सुनील पाण्डेय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री उमेन्द्र शर्मा सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in