Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 महिला कंाग्रेस कमेटी की सभी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज

Posted on 11 March 2016 by admin

उ0प्र0 महिला कंाग्रेस कमेटी की सभी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज महिला कंाग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश महिला कंाग्रेस मुख्यालय नेहरूभवन 10 माल एवेन्यू लखनऊ पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय महिला कंाग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती शेाभना शाह एवं अखिल भारतीय महिला कंाग्रेस की महासचिव एवं सहप्रभारी उ0प्र0 श्रीमती सुनीता सहरावत मौजूद रहीं।
यह जानकारी उ0प्र0 महिला कंाग्रेस की महामंत्री एवं प्रवक्ता श्रीमती शुचि विश्वास ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए अ0भा0 महिला कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती शोभना शाह ने प्रदेश की सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रभार वाले मंडल में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर शासन और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रभावी कार्यवाही कराते हुए पीडि़तों को न्याय दिलाने एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक प्रचारित प्रसारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अ0भा0 महिला कांग्रेस की महासचिव एवं सहप्रभारी उ0प्र0 श्रीमती सुनीता सहरावत ने भी मौजूद सभी पदाधिकारियों को पूरी सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी के कार्यक्रमों एवं आन्दोलनों में प्रभावी भूमिका निभाने हेतु निर्देशित किया।
इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह ने कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में काफी वृद्धि हो गयी है। वर्तमान प्रदेश सरकार महिला अपराधों को रोकने में विफल साबित हुई है। उन्होने कहा कि जनपदवार महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ संघर्ष करना है। उन्होने कहा कि आगामी वर्ष चुनाव का है इसलिए महिलाओं को पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूत बनाते हुए पूरी ताकत झोंकनी है।
शुचि विश्वास ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती राना खातून, श्रीमती नफीसा अली, श्रीमती सत्या पाण्डेय, श्रीमती तारिणी पाण्डेय, दिशा चैम्बर, श्रीमती रेखा नागपाल, श्रीमती बबिता गुर्जर, श्रीमती पूजा तिवारी सहित लगभग सभी प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहीं।
श्रीमती विश्वास ने बताया कि कल दिनांक 10 मार्च को उ0प्र0 महिला कंाग्रेस की प्रदेश की सभी जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक प्रदेश महिला कंाग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह की अध्यक्षता में पूर्वान्ह  प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आहूत की गयी है। जिसमें अ0भा0 महिला कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती शोभना शाह एवं सहप्रभारी श्रीमती सुनीता सहरावत विशेष रूप से मौजूद रहेंगीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in