Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल कराने केे दृश्यमान स्वरूप को शर्मनाक बताया। प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि

Posted on 09 March 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल कराने केे दृश्यमान स्वरूप को शर्मनाक बताया। प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि जानबूझ कर सरकार ने नकल माफियाओं की हौसला अफजाई की, उनके मनमाफिक फैसले लिये, राजनैतिक रिश्तों के आधार पर परीक्षा केन्द्र से लगाए अधिकारियों की तैनाती तक के निर्णय लिये गये, शिक्षा मंत्री के गृह जनपद में गरीब छात्रों को घूस न दे पाने के कारण लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया।
बहस्पतिवार को राज्य में हो रही बोर्ड परीक्षाओं की सुचिता को लेकर उठते सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि परीक्षा केन्द्र निधारण से शुरू हुआ नकल माफियाओं का वर्चस्व बदस्तूर जारी है। परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में उच्च स्तर पर राजनैतिक भ्रष्टाचार के आरोप है। हालत यह है कि शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को तो कम बच्चे किन्तु गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों को अधिक बच्चे आवंटित किये गये ताकि नकल माफिया अपने इस कारोबार को विस्तार दे सके। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब मण्डलीय समिति के पास परीक्षा केन्द्र बनाये जाने का अधिकार है तो राजनैतिक स्तर पर हस्तक्षेप करके गुप-चुप तरीके परीक्षा केन्द्र क्यों बनवाये गये ? दागी और दागदार विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाने की सहमति क्यों और किन परिस्थिति में दी गयी ?
उन्होंने कहा कि नकल को लेकर सरकारी लापरवाही का आलम है कि पहले सीसीटी कैमरों की जद में परीक्षा की बात करने वालों ने नकल माफियाओं के दबाव में बहाने बनाते हुए इससे मुहँ मोड़ लिया। उत्तर पुस्तिकाओं के सीरियल नम्बर की बात आयी कुछ जनपदों में यह प्रारम्भ हुआ तो नकल माफियाओं में खलबली मची और आदेश कूड़े की टोकरी में। आलम ये है कि आधे से अधिक जनपद प्रभारी अधिकारियों के भरोसे है। सुविधानुसार उनकी तैनाती कराते नकल माफिया उन गरीब छात्रों को भी प्रताडि़त करने से भी गुरेज नहीं कर रहे है जो नकल के बदले धनराशि नहीं दे पा रहे है।
श्री पाठक ने कहा कि करोड़ों के नकल कारोबार को राज सत्ता संरक्षण है, राज्य सत्ता के उच्च स्तरीय संरक्षण के कारण सत्तारूढ़ दल के नेता जिलों-जिलों में मनमानी करने में जुटे है। नकल के इस कारोबार में जो आड़े आ रहा है उसे निशाने पर भी लेने में यह तंत्र संकोच नहीं कर रहा हैं। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा जो तस्वीरें और समाचार आ रहे है क्या वे सत्ता के शीर्ष तक नहीं पहुंच रहे है ? फिर पहुंच रहे है तो कार्यवाही कौन करेगा ? क्या नकल से प्रदेश का भविष्य संवरेगा ? उ0प्र0 के भविष्य के साथ आखिर खिलवाड़ क्यों ?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in