Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल एवं मुख्यमत्री ने महाराष्ट्र के कलाकारों का करतब देखा मुख्यमंत्री ने कलाकारों को एक लाख रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की

Posted on 09 March 2016 by admin

राजभवन में आयोजित प्रादेशिक शाक-भाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल श्री राम नाईक के आमंत्रण पर महाराष्ट्र से आये लोक कलाकार सैय्यद बादशाह बसीर, सैय्यद पटु करीम, सैय्यम मुन्ना अब्दुल, सैय्यद इश्हाक एवं सैय्यद अरूण उमर ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने कई प्रकार के करतब दिखाये। अलग-अलग कलाकारों ने राज्यपाल श्री राम नाईक, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव व अन्य उपस्थित लोगों के बीच दांतों से पकड़कर करीब 40 किलो का पत्थर उठाया, आंखों की पलक से दो कुर्सियों उठायी, अपने बालों से दो साईकिलों को बांधकर घुमाया तथा बांस पर सवार होकर अन्य करतब दिखायें।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रसन्न होकर कलाकारों को एक लाख रूपये पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की तथा उपस्थित जनसमूह ने तालियाँ बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया। सभी कलाकार महाराष्ट्र के जिला बीड के अन्तर्गत तहसील अष्ठी, ग्राम सांग्ठी के रहने वाले हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in