Categorized | लखनऊ.

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दलित स्कालर श्री रोहित वेमुला की माँ आदि की बी.एस.पी. प्रमुख सुश्री मायावती जी से भेंट। न्याय दिलाने हेतु संघर्ष के लिये उनका आभार व्यक्त।

Posted on 09 March 2016 by admin

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने आज यहाँ अपने नई दिल्ली निवास पर हैदराबाद सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में पी.एच.डी. के दलित छात्र रहे श्री रोहित वेमुला के शोक-संतृप्त परिवार से मुलाकात की और उनकी दुःख भरी आपबीती सुनी।
श्री रोहित वेमुला की माँ और भाई ने सुश्री मायावती जी से अपनी मुलाकात के दौरान विस्तार से बताया कि किस प्रकार से केन्द्र के दो मंत्रियों के दबाव में श्री वेमुला को प्रताडि़त किया जाता रहा, जिस कारण अन्ततः उसे आत्महत्या के लिये मजबूर होना पड़ा।
उन्होंने बताया कि इस दर्दनाक घटना के सम्बन्ध में संसद के दोनों सदनों में सरकार ख़ासकर मानव संसाधन मन्त्री स्मृति ईरानी की ओर से कितनी ज्यादा ग़लतबयानी करके देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। इस कारण उन्हें नहीं लगता है कि केन्द्र की भाजपा सरकार उनके बेटे को उसकी मौत के बाद भी इन्साफ दिला पायेगी।
श्री रोहित वेमुला के परिवार वालों ने बी.एस.पी. प्रमुख का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने अन्य बातों के साथ-साथ न्यायिक जाँच आयोग में दलित समाज के व्यक्ति को रखने की ज़ोरदार मांग सदन में और सदन के बाहर भी की, परन्तु केन्द्र सरकार ने इसे मानने से इन्कार कर दिया, जिससे उसकी नीयत में खोट साफ तौर पर लगता है। श्री वेमुला पर इतनी ज्यादा जुल्म-ज्यादती करने के बाद अब उसकी जाँच निष्पक्ष हो यह भी केन्द्र सरकार को मंजूर नहीं है। इससे इनकी दलित-विरोधी मानसिकता का भी पर्दाफाश होता है।
सुश्री मायावती जी ने परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुये कहा कि श्री रोहित वेमुला को आत्महत्या हेतु मजबूर करने के अत्यन्त ही दुःखद मामले ने देश के लोगों को बेचैन कर दिया है और दलितों के साथ-साथ वे लोग भी श्री रोहित वेमुला को न्याय दिलाने के लिये उस घटना के दोषी लोगों को सजा दिलाने के लिये लगातार ही संघर्षरत हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in