Categorized | लखनऊ.

2017 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से लायेगे। इस अधिवेश से संकल्प लेकर जाये - अमित शाह

Posted on 09 March 2016 by admin

आज देष का युवा समझने लगा है कि कौन राष्ट्रीय विरोधी के साथ है और कौंन राष्ट्रीय भक्त है हमें राष्ट्रीय भक्त की गाथा न बताये कांग्रेस -अमित शाह
माथुरा/लखनऊ 05 मार्च 2016, वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीय ध्वजा रोहण के साथ प्रारम्भ हुआ भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेश।
आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने स्वागत भाषण से किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मेलन में आये अथितियों तथा युवा मोर्चा के देश भर से आये प्रतिनिधियों का भगवान कृष्ण की धरती पर स्वागत सम्बोधन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने कहा कि मथुरा की पावन भूमि पर लघु भारत की छवि नजर आ रही है। पंडि़त दीनदयाल की जन्म भूमि में प्रारम्भ हुये इस राष्ट्रीय अधिवेशन ने हम पंडि़त जी के विचार जिन्होने सन् 1950 में 10 लोगो को लेकर जन संघ की स्थापना की और आज उन्ही की जन्म भूमि पर उनके विचारों के चलते आज 11 करोड़ लोगो की विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी बनी है। इसके लिये युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से धन्यवाद।
उन्होने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी विराधारा को लेकर जहां महापुरूषो का सम्मान अपनी मिट्टी के प्रति सम्मान की भावना हर कार्यकर्ता के बीच रहती है और राष्ट्र प्रथम व गाॅव गरीब किसान व देश के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की उपलब्धियों को पहुचाने का संकल्प युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करते है। यही कारण है कि भाजपा की सरकार जिन-जिन राज्यों में बनी है वहां दुबारा लौटकर आयी है। चाहे वो गुजरात हो, मध्यप्रदेश हो, छत्तीसगढ हो, गोवा हो या अन्य राज्य हो। पिछले 10 सालो से देश का प्रधानंमत्री मोनी बाबा की तरह बैठा रहता था और 6 महीनो तक लोगो को उनके शब्द सुनने को नहीं मिलते थे। पिछली सरकार का हर मंत्री अपने विभाग का प्रधानमंत्री होता था। सरकार कौन चलाता था यह कोई नहीं जानता था। पर आज देश के लोगो ने जिनकों सत्ता की बागडौर दी है उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे विश्व में हम 125 करोड़ देशवासियों का सर गर्व से ऊंचा किया है। आज माननीय मोदी जी विश्व के किसी भी कोने में जाते हैं तो वह देश और वहां की जनता भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के सम्मान में एकजुट होकर उनका स्वागत करती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 सालों में देश सिर्फ भ्रष्टाचार के दलदल में डूब रहा था, युवा निराश थे कोई विकास नहीं था, वहां आज मोदी जी के नेतृत्व में 20 महीने की सरकार ने न सिर्फ युवाओं में जोश आत्मविश्वास, आत्मनिर्भर बनाया है बल्कि देश को भी नयी ऊंचाइयाों तक पहुचाया है। उन्होने ने युवाओ का आवाहन किया कि हमें ये सरकार सिर्फ 5 साल नहीं बल्कि 25 सालों तक चलानी है। उन्होंने अपने विरोधियों पर कटाच्छ करते हुये काग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि वो देश की जनता को बतायें कि वो राष्ट्रीय विराधी नारे लगाने वालों के साथ है या राष्ट्र भक्तो के साथ है। क्योकि आज देश का युवा यह समझने लगा है कि कौन राष्ट्र विरोधियो के साथ है और कौंन राष्ट्र भक्त है। उन्होने उत्तर प्रदेश के युवाओ से अपील की कि आने वाले 2017 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से लायेगे। इस अधिवेश से संकल्प लेकर जाये।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्देमातम् से हुआ व युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय द्वारा राष्ट्रीय पदाधिरियों का स्वागत पुष्प गुच्छ तथा शाफा-पगडी व गदा प्रदान करके किया गया। मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुरलीधर राव, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, अनिल जैन, नितिन नवीन, श्रीकान्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, रामाशीष राय, राजेश चैधरी, उमेश खण्डेलवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री राहुल कोठारी ने किया। कार्यक्रम उदघाटन में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बसंल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टंडन, प्रकाश शर्मा, एस0पी0सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, दिनेश प्रताप सिंह पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, अतुल अवस्थी, डा0डी0पी0 गोयल, ओमप्रकाश सिंह, देवेन्द्र शर्मा, तेजवीर सिंह, रविकान्त गर्ग, लक्ष्मीनारायण चैधरी, प्रणतपाल सिंह, चै0. बाबूलाल, अजय कुमार पोइया, विनोद अग्रवाल, हेमन्त, रमेश आर्य, योगेन्द्र चतुर्वेदी, भूपेन्द्र चैधरी, सत्यपाल चै0, योगेश आवा, खगेन्द्र सिंह, के0पी0सिंह, डी0एन0गौतम, ज्ञानेन्द्र, मुकेश गौतम, मनीषा गुप्ता, राजेश गुंप्ता, रामकिशन पाठक, मुरली मनोहर, संजय शर्मा, विष्णुदास, दीपेन्द्र सचिन रामदास, माधव, कुंज बिहारी, प्रकाश सिंह, निखिल, मयंक, दीपकंर भाटिया, अनुराग बंसल, ऋषिराज सिंह, यशवीर राघव, रोहित चहल, चन्द्रशेखर भसोतिया, विजय शर्मा, मनोज फौजदार, अनूप बादल आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in