Categorized | लखनऊ.

सैफई (इटावा) प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार बुन्देलखण्ड के सातो जिलो का पूरा ध्यान रख रही है

Posted on 09 March 2016 by admin

सैफई (इटावा) प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार बुन्देलखण्ड के सातो जिलो का पूरा ध्यान रख रही है वहाॅ के गरीबो को मनरेगा व समाजवादी पेन्शन योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाया जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट के सम्बन्ध में कहा कि तेल, घी, दाल भी आयात किया जायेगा तो उसका किसानांे को लाभ नहीं मिल पायेगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिहं यादव ने सैफई में पीढितो की समस्या भी सुनी। और उनके प्रार्थनापत्र भी लिये।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई में एम एल सी के चुनाव में वोट डालने सैफई आये थे मतदान के बाद पत्रकारो से बातचीत में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा के रामशंकर कठेरिया प्रकरण की जाॅच कराकर कार्यवाही करायी जायेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार गाॅव गरीब किसानो के लिये निरंतर कार्य कर रही है सपा मुखिया मुलायम सिहं यादव, व डा0 राममनोहर लोहिया के आदर्श व नीतियों पर अमल कर रही है। उन्होने कहा कि बुन्देलखण्ड के सात जिला का सरकार पूरा ध्यान रख रही है। उन जिले के गरीबों मनरेगा, समाजवादी पेन्शन का ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि एमएलसी चुनाव में सपा का बहुमत होगा। और यह चुनाव 2017 के लिये एक संदेश देने का कार्य करेगे।  एमएलसी के चुनाव में राज्य सभा सांसद वावू दर्शन सिहं यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिहं यादव, ने भी वोट डाला। इस अवसर पर चन्दगीराम यादव, रामनरेश यादव विधान सभा अध्यक्ष, डा0 अरविन्द यादव, भारत सिहं यादव, राजवीर बाबा, मानिक चन्द्र यादव, राकेश यादव, सहदेव यादव मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in