Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री पी0ए0 संगमा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Posted on 09 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री पी0ए0 संगमा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संसदीय मूल्यों एवं परम्पराओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पश्चिम गारो हिल्स, मेघालय के चपाथी ग्राम के रहने वाले श्री संगमा पूर्वोत्तर भारत के एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने हमेशा देश की एकता एवं अखण्डता के लिए काम किया। नेशनल पीपल्स पार्टी के संस्थापक श्री संगमा अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्धों के जानकार थे।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in