Categorized | लखनऊ.

आलमबाग अग्नि काण्ड के 122 प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री द्वारा 50-50 हजार रु0 की आर्थिक मदद की घोषणा

Posted on 09 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने यहां आलमबाग में मवैया चैराहे के निकट हुए अग्नि काण्ड में प्रभावित करीब 122 परिवारों को 50-50 हजार रुपये तथा इस घटना के मृतक सत्तन सैनी के परिवार को 05 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
यह जानकारी देते हुए शासन के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने इन परिवारों के सामानों की हुई क्षति को गम्भीरता से लेते हुए कहा है कि इस अग्नि काण्ड में जिनकी साइकिल जली है, उन्हें नयी साइकिल तथा जिन परिवारों के रिक्शे जले उन्हें नये रिक्शे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे इनकी रोजी-रोटी पर कोई असर न पड़े। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि घटना स्थल की भूमि विवाद रहित होने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को उसी जगह पक्का मकान भी दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को अग्नि काण्ड के प्रभावित लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि कल 29 फरवरी की दोपहर को मवैया चैराहे के पास स्थित श्रम विहार की मलिन बस्ती में अचानक आग लगने से लगभग 122 परिवारों के आशियाने जलकर खाक हो गए थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in