Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने मौलाना मिजऱ्ा मोहम्मद अतहर की कब्र पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 09 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां राजाजीपुरम स्थित कर्बला इमदाद हुसैन खां पहुंचकर दिवंगत शिया धर्मगुरु मौलाना मिजऱ्ा मोहम्मद अतहर की कब्र पर पुष्पचक्र चढ़ाया और अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की।
गौरतलब है कि आल इण्डिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मिजऱ्ा मोहम्मद अतहर का कल शाम दिल्ली में निधन हो गया था। आज राजाजीपुरम स्थित कर्बला इमदाद हुसैन खां में उनको सुपुर्दे खाक किया गया।
मजलिस पढ़ने के लिए मौलाना मिजऱ्ा मोहम्मद अतहर की विश्वस्तर पर पहचान थी। भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैण्ड, अमेरिका, कनाडा, आॅस्ट्रेलिया आदि देशों में उन्होंने अनेक मजलिसों को खिताब किया था। वर्ष 2005 में आल इण्डिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड के गठन के बाद उन्हें बोर्ड का पहला अध्यक्ष भी चुना गया था। वे शिया पी0जी0 काॅलेज के प्रधानाचार्य के अलावा शिया पी0जी0 व शिया पी0जी0 गल्र्स काॅलेज के मैनेजर भी रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in