Categorized | लखनऊ.

आगामी 15 एवं 16 मार्च को प्रदेश के समस्त 821 विकास खण्डों में समाजवादी विकास दिवस का आयोजन कराने हेतु समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

Posted on 09 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी 15 एवं 16 मार्च को प्रदेश के समस्त 821 विकास खण्डों में समाजवादी विकास दिवस का आयोजन कराया जाये। विकास खण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के अतिरिक्त समाजवादी विकास दिवस के तहत 15 मार्च को जिला मुख्यालय स्तर पर भी एक वृहद कार्यक्रम आयोजित कराया जाये। उन्होंने कहा कि समाजवादी विकास दिवस आयोजन में प्रदेश सरकार की संतुलित विकास और जनकल्याणकारी पहल तथा उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त कर रहे कम से कम ब्लाक स्तर पर 100 लाभार्थियों को तथा जनपद स्तर पर  500 लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन स्तर से जनपदों हेतु नामित 75 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को उपरोक्त तिथियों में भ्रमण कर कार्यक्रम की गुणवत्ता सुनिश्चित कराते हुये अपनी आख्या प्रमुख सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन को उपलब्ध करायेंगे।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में समाजवादी विकास दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में सम्बन्धित प्रमुख सचिवों एवं मण्डलायुक्तों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रमों की अध्यक्षता प्रदेश सरकार की जिला योजना समिति हेतु नामित मा0 मंत्री अथवा अन्य नामित मा0 मंत्री से कराने का अनुरोध किया जाये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित रहना होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं तैयारियों हेतु प्रदेश स्तर पर प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास तथा जनपद स्तर पर सम्बन्धित जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
श्री रंजन ने समाजवादी विकास दिवस के सफल आयोजन हेतु यह भी निर्देश दिये हैं कि आगामी 02 मार्च तक सम्बन्धित मण्डलायुक्तों को अपने अधीनस्थ जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों एवं मुख्य विकास अधिकारियों के साथ अवश्य बैठक करनी होगी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आगामी 04 मार्च तक सम्बन्धित जिलाधिकारियों को अपने विभागीय अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये जाने के साथ-साथ कार्य आवंटन एवं जिम्मेदारियों का निर्धारण सुनिश्चित कराना होगा। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित जिलाधिकारियों द्वारा 15 एवं 16 मार्च को विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम के लिये विकास खण्डों का विभाजन का निर्णय अवश्य सुनिश्चित कराना होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी तथा जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मा0 स्थानीय विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कराने के प्रयास किये जायें।
मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिये कि विकास खण्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराने हेतु किसान प्रदर्शनी तथा कार्यक्रम की समाप्ति के उपरान्त विकास खण्ड में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन तथा विकास खण्ड स्तर पर उपलब्ध करायी गयी नई एम्बुलेंस को झण्डी दिखाकर रवाना कराया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण भी सुनिश्चित कराया जाये।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव कृषि श्री अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव पंचायतीराज श्री चंचल कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री दीपक त्रिवेदी, प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री रिग्जियान सैम्फिल सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के प्रमुख सचिव एवं विभागाध्यक्षों सहित समस्त मण्डलों के मण्डलायुक्त उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in