Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 कंाग्रेस जनसमस्या प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधिमंडल उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुश्री अनुसुइया शर्मा के नेतृत्व में

Posted on 07 March 2016 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस जनसमस्या प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधिमंडल उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुश्री अनुसुइया शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विगत 15फरवरी से रूचिखण्ड फिरंगी खेड़ा निवासी 8 माह की गर्भवती महिला लक्ष्मी के लापता होने के उपरान्त उसका शव एक गड्ढे में मिलने की दुःखद व जघन्य घटना पर पीडि़ता के घर पहुंचकर मृतका की माता एवं अन्य परिवारजनों से मिला व उन्हें सांत्वना देते हुए शासन-प्रशासन से उन्हें उचित मुआवजा दिये जाने व हत्यारों को गिरफ्तार कराने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी जनसमस्या निस्तारण प्रकोष्ठ की चेयरमैन श्रीमती नूतन बाजपेयी, संयोजक श्रीमती सिद्धिश्री, श्रीमती अनंता तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं सुश्री अनुसुइया शर्मा ने कहा कि यह अमानवीय कृत्य है और यह दोहरा हत्याकाण्ड है जिससे अपराध और भी गंभीर हो जाता है। उन्होने कहा कि जो भी लोग अपराध करने में सहयोग करने में लिप्त हैं उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाय। मृतका के परिवारजन गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब हैं एवं अनुसूचित जाति के हैं इसलिए उन्हें समुचित सुरक्षा एवं आवास उपलब्ध कराया जाय।
प्रतिनिधिमंडल में अन्य सदस्यों में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती सुमन अग्रवाल, शारदानगर के वार्ड अध्यक्ष श्री श्याम सिंह भी शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय थानाध्यक्ष से मुलाकात कर अपराध में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं समुचित कार्यवाही करने की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in