Categorized | लखनऊ.

शासन द्वारा जारी आदेशों का विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों का विनियमितीकरण न किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन - प्रेस विज्ञप्ति

Posted on 07 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक विभूतिखण्ड गोमतीनगर लखनऊ मे श्रीमती कान्ती पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमंे प्रदेश के समस्त सांसदों एवं मंत्री/विधायकों/राज्यसभा सदस्यों को भेजे गये पत्र पर चर्चा हुई। जिस पर समस्त विभागों की चतुर्थ श्रेणी भर्ती पर लगी रोक को हटवाने के लिए पत्र लिखा गया था लेकिन अभी तक किसी भी विभाग की चतुर्थ श्रेणी की भर्ती नही की जा रही है। जिस पर सभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने खेद व्यक्त किया। प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने पुरजोर शब्दों मे सरकार से शीघ्र ही समस्त विभागों के चतुर्थ श्रेणी की भर्ती किए जाने की मांग की। सुरेश सिंह यादव आरोप लगाते हुए कि सरकार द्वारा दैनिक वेतन/संविदा वर्गचार्ज तथा किसी भी रूप में कर रहे विभाग मंे कार्य उनको समायोजित एवं विनियमितीकरण करने के आदेश 13 अगस्त 2015 को शासनादेश जारी कर दिया गया था उसके उपरान्त दिनांक 22 फरवरी 2016 को पुनः 1996 से लेकर 2001 तक सभी दैनिक/संविदा वर्गचार्ज एवं किसी रूप में कार्य कर रहे कर्मचारियों को विनियमितीकरण करने का आदेश जारी किया गया लेकिन इसका अनुपालन विभागाध्यक्ष कार्यालयों पर नही हो रहा है जिससे उन सभी विभागों के कर्मचारियों मे गहरा रोष व्याप्त है। महासंघ के प्रदेश से आए हुए समस्त पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि 15 दिन के अन्दर विभागाध्यक्षों द्वारा शासन के आदेशों से नियमितीकरण आदेश जारी नही किए जाते हैं तो उन विभागांे का के विभागाध्यक्षांे का हमारा कार्यालय महासंघ घेराव करेगा। उन्होने यह भी बताया कि जिन विभागों के नियमितीकरण नही किया जा रहा है वाणिज्यकर विभाग, कलेक्ट्रेट, गन्ना, चीनी, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, राजस्व परिषद शिक्षा विभाग, सिचाई विभाग इन विभागों मे अभी तक विनियमितीकरण नही किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 22 मार्च से विभागाध्यक्षांे के कार्यालयों के समक्ष महासंघ द्वारा चरणबद्ध आन्दोलन के तहत धरना/घेराव किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभागीय सम्बन्धित अधिकारियों की होगी। बैठक में प्रदेश संरक्षक रामस्वरूप कश्यप, ज्ञान तिवारी, राणा प्रताप सिंह, महेन्द्र कुमार बिरला, महेन्द्र सिंह, गिरीश चन्द्र यादव, आशुतोष उपाध्याय, राकेश यादव, दिनेश कुमार शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार निगम, विजय कुमार मिश्रा, अर्जुन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in