Categorized | लखनऊ.

मथुरा में श्री अमित शाह द्वारा दिये गये वक्तव्य की आलोचना करते हुए

Posted on 07 March 2016 by admin

मथुरा में श्री अमित शाह द्वारा दिये गये वक्तव्य की आलोचना करते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार जनता के बीच किये गये अपने वादों से ध्यान हटाने के लिए देशप्रेम व देशद्रोह की अनावश्यक बहस छेड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि श्री अमित शाह जिस पार्टी के अध्यक्ष हैं, उनको मालूम होना चाहिए कि ये वही लोग हैं जिन्होंने देश की आजादी के आन्दोलन में अंगे्रजों की मुखबिरी की थी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी से प्रश्न पूछने वाले यह भूल जाते हैं कि पं0 जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी और श्री राजीव गांधी की कुर्बानी इस देश की आजादी से लेकर निर्माण तक दुनिया स्वीकार करती है। श्री राहुल गांधी उस महान परम्परा के उत्तराधिकारी हैं और उनको देशप्रेम का पाठ पढ़ाने वाले लोग अपने गिरहबान में झांकें  तो बेहतर होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in