Categorized | लखनऊ.

परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शैक्षिक सत्र 2015-16 की वार्षिक परीक्षायें 14 मार्च, 2016 से 21 मार्च 2016 के मध्य सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ सुचारू रूपसे अयोजित कराई जाये: सचिव, बेसिक शिक्षा

Posted on 07 March 2016 by admin

सचिव, बेसिक शिक्षा श्री आशीष कुमार गोयल ने बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शैक्षिक सत्र 2015-16 की वार्षिक परीक्षायें 14 मार्च, 2016 से 21 मार्च 2016 के मध्य सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से अयोजित कराई जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त जनपदों में वार्षिक परीक्षाओं की अवधि में परीक्षा को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु नामित पर्यवेक्षकों द्वारा आवंटित जनपदों में परीक्षा का पर्यवेक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी दशा में परीक्षा केन्द्रों पर लापरवाही न होने पाये। उन्होंने कहा है कि पर्यवेक्षक अधिकारी आवंटित जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्षिक गृह परीक्षाओं की समय सारिणी प्राप्त कर तद्नुसार अपना भ्रमण कार्यक्रम सम्बंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को परीक्षा तिथियों से पूर्व सूचित करें।
श्री गोयल ने यह निर्देश परिपत्र के माध्यम से समस्त वरिष्ठ अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि पर्यवेक्षक अधिकारी आवंटित जनपद में पहुंचने के उपरान्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर जनपद में अपने पहुंचने की सूचना से शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ0प्र0, लखनऊ एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0 लखनऊ को दूरभाष द्वारा अवगत करायें। उन्होंने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने जनपद हेतु नामित पर्यवेक्षक को स्थानीय भ्रमण में सहयोग हेतु उनके साथ एक स्थानीय अधिकारी की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों द्वारा जनपद के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों (परीक्षा केन्द्रों) का परीक्षा तिथियों में कम से कम दो दिन निरीक्षण किया जाना अवश्य सुनिश्चित किया जाये।
श्री आशीष कुमार गोयल ने यह भी निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की समाप्ति के उपरान्त पर्यवेक्षक अधिकारी जनपद में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों (विद्यालयों) की संख्या, निरीक्षित विद्यालयों (परीक्षा केन्द्रों) की सूची, उत्तर पुस्तिका एवं प्रश्न-पत्रों की परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्धता एवं सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा आयोजन की स्थिति के सम्बन्ध में संक्षिप्त टिप्पणी तथा अन्य बिंदुओं पर अपनी संकलित रिपोर्ट निदेशक, बेसिक शिक्षा विभाग को अवश्य उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक अधिकारी केन्द्र का निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या निदेशक, बेसिक शिक्षा उ0प्र0, लखनऊ के ई-मेल कपतमबजवतइंेपबमकनबंजपवद/हउंपसण्बवउ पर परीक्षा समाप्ति के पश्चात् प्रेषित करना सुनिश्चित करें एवं संकलित मूल रिपोर्ट शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ0प्र0 लखनऊ को उपलब्ध कराना अवश्य सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in