Categorized | लखनऊ.

भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुँचेंगे उ0प्र0 से 5100 डेलीगेट्स

Posted on 04 March 2016 by admin

आज दिनांक 26.02.2016 भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा मथुरा वृन्दावन मंे 04 से 06 मार्च 2016 को होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी करेंगे व वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली, विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी, स्वास्थ्य मंत्री जे0पी0 नड्डा जी, जल संसाधन मंत्री उमाभारती जी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा उ0प्र0 के 5100 डेलीगेट्स सम्मिलित होंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विशेष नायक ने जानकारी देते हुए कहा कि जिन पदाधिकारियों को जिला अधिवेशन प्रभारी बनाया गया है उन्होने अपने-अपने प्रभारी जिलों से जाने वाले 5100 कार्यकर्ताआंे की सूची एवं रजिस्टेªशन कापी भाजयुमो0 के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष राय को सौप दी जिस वह मथुरा में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग ठाकुर को सौपेंगे, जिसमंे भाजयुमो के बुन्देलखण्ड क्षेत्र से 450, अवध क्षेत्र से 650, काशी क्षेत्र से 700, गोरखपुर क्षेत्र से 583, पश्चिम क्षेत्र से 521, वृज क्षेत्र से 1200, बरेली क्षेत्र से 200, कानपुर क्षेत्र से 500 कार्यकर्ता राष्ट्रीय अधिवेश में मथुरा जाएंगे। श्री आशुतोष राय ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह अधिवेशन 13 वर्षो के पश्चात उ0प्र0 में होना तय हुआ, अतः हम सब सौभाग्यशाली कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनायोग से राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों मे जुटना होगा। उन्होने कहा कि इस अधिवेशन में उ0प्र0 में आगामी 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जुट जाने के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा सभी कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in