Categorized | लखनऊ.

संत रविदास की जयंती आज समाजवादी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ की ओर से पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समारेाहपूर्वक मनाई गई।

Posted on 04 March 2016 by admin

संत रविदास की जयंती आज समाजवादी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ की ओर से पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समारेाहपूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि श्री एस0आर0एस0यादव, प्रदेश सचिव/एमएलसी ने संत रविदास को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय के पक्षधर और जातपांत के विरोधी थे। उन्होने कहा कि दलित समाज के हितों की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ती आई है। पार्टी के साथ उन्हें अपने रिश्ते मजबूत करने चाहिए।
श्री सुभाष पासी, विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ सहित सर्वश्री अच्छेलाल सोनी, जुगुल किशोर बाल्मीकि, डा0 हीरा ठाकुर, डा0 भूपेन्द्र दिवाकर, डा0 हेमंत कुमार टून्नू एवं लालजी प्रसाद निर्मल ने भी संत रविदास के जीवन एवं उनके मानवता के संदेश की चर्चा की। इस अवसर पर सर्वश्री रामनरेश भारतीय, प्रमोद इटारवी, जे0पी0 आनन्द, राजू बाल्मीकि, रिशू सोनकर, गौरव रावत, राजेन्द्र यादव, चंद्रिका पाल, विवेक मिश्र, राजेन्द्र यादव, डा0 गोविन्द राम आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in