Categorized | लखनऊ.

केवल स्वयं से ही नहीं अपितु सारी दुनिया से प्रेम करना चाहिए — डा. (श्रीमती) भारती गाँधी, प्रख्यात शिक्षाविद् व संस्थापिका-निदेशिका, सी.एम.एस.

Posted on 04 March 2016 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर आॅडिटोरियम में आयोजित विश्व एकता सत्संग में बोलते हुए बहाई धर्मानुयायी, प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने कहा कि हमें सिर्फ स्वयं से ही नहीं अपित पूरे विश्व से प्रेम करना चाहिए तभी हमारे जीवन में सार्थकता आयेगी। ‘जहाँ जहाँ है आदमी, खानदान है मेरा, फिजूल और बात है, सभी जमीन है मेरी’ सुनाते हुए उन्होंने आगे कहा कि हमारी संस्कृति उदारचरितानाम् वसुधैव कुटुम्बकम की है और इसी के अनुरूप हम सी.एम.एस. में बच्चों को ‘जय जगत’ का पाठ पढ़ाते हैं ताकि उनके दृष्टिकोण व्यापक और महान हो, वे विश्व नागरिक बनें और विश्व समाज की सेवा करें। डा. गाँधी ने अभिभावकों का आह्वान किया कि बच्चों में बचपन से ही समस्त मानवता से प्रेम करने की भावना विकसित करें। इससे पहले, सत्संग का शुभारम्भ सी.एम.एस. के संगीत शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों से हुआ जिन्होंने ‘पायो जी मैने राम रतन धन पायो’, ‘दीप जले प्रभु नाम लियो’, ‘प्रभु के बिना जीवन में अंधेरा’ आदि एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विश्व एकता सत्संग में आज सी.एम.एस. महानगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र-छात्राओं ने शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा प्रदर्शित की। स्कूल प्रार्थना एवं सर्वधर्म प्रार्थना के उपरान्त छात्रों ने गीत, लघु नाटिका, कव्वाली आदि अनेक कार्यक्रमों से भी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जहा एक ओर गीत ‘काउन्ट योर ब्लेसिंग’, ‘हैलो वल्र्ड’, ‘गाॅड स्टिल लव्स द वल्र्ड’ आदि पर खूब तालिया बटोरी तो वहीं दूसरी ओर लघु नाटिका ‘यूनिटी आॅफ स्ट्रेन्थ’ को सभी ने खूब सराहा। माताओं पर आधारित गीत ने खूब वाहवाही लूटी।
विश्व एकता सत्संग में कई प्रबुद्ध हस्तियों एवं विभिन्न धर्मावलम्बियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर बोलते हुए सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि हमारा प्रयास छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान देना ही नहीं है अपितु आध्यात्मिक, नैतिक व चारित्रिक विकास कर उनका सम्पूर्ण विकास करना है। इसी प्रकार श्रीमती बी. मोहाजिर, श्री एच के आब्दी, श्री तुलाराम, श्री राम लखन यादव, श्री आई पी मिश्रा, श्री पी के मिश्रा, श्री ए एन सिंह, श्री यू बी सिंह आदि कई वक्ताओं ने अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। सत्संग का समापन संयोजिक सुश्री वन्दना गौड़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in