Categorized | लखनऊ.

राज्य सरकार प्रदेश के चतुर्मुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Posted on 04 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जनपद गाजीपुर पहुंचकर पंचायती राज मंत्री स्व0 कैलाश यादव के जैतपुरा स्थित पैतृक निवास पर उनके त्रयोदश संस्कार में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने स्व0 कैलाश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व0 यादव की धर्मपत्नी और उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वीरेन्द्र यादव से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके परिवार के साथ है।
वापसी के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्धऊ हवाई पट्टी पर प्रेस वार्ता भी की। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने स्व0 कैलाश यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जनपद गाजीपुर के विकास में बहुत योगदान दिया। उन्होंने यहां समाजवादी आन्दोलन को भी आगे बढ़ाया। उन्होंने कम समय में बहुत अच्छा कार्य किया। श्री यादव ने कहा कि उनकी कमी हम सभी को हमेशा खलेगी।
गाजीपुर जनपद के विकास के विषय में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चतुर्मुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जहां तक स्थानीय विकास का सवाल है तो विभिन्न स्तर पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही, जिले की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कार्यवाही भी चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी ट्यूबवेलों को सौर ऊर्जा पर आधारित करने का कार्य भी किया जा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि गाजीपुर को भी आदर्श शहर योजना के अन्तर्गत जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्वेत क्रान्ति लाने के लिए कामधेनु परियोजना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गाजीपुर जनपद में भी दुग्ध उत्पादन एवं विपणन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दूध की मार्केटिंग के लिए इस जनपद में 02 बसों की व्यवस्था की गयी है, ताकि दुग्ध विक्रेता आसानी से अपना दूध क्रय-विक्रय स्थलों पर पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर और भी बसों की व्यवस्था की जायेगी तथा दुग्ध के कारोबार को बढ़ाया जायेगा। इसके साथ ही फूड प्रोसेंसिग हेतु भी कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं जिससे युवाओं को अधिक रोजगार का अवसर मिल सके।
प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार इस बात का प्रयास कर रही है कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों को 22 से 24 घण्टे तक बिजली प्राप्त हो सके, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 16 घण्टे की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में एल0ई0डी0 के प्रयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे लोड में कमी आये। प्रदेश सरकार क्षेत्रों की मांग के अनुसार विद्युत सब स्टेशन भी स्थापित करवा रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के चतुर्मुखी विकास और आर्थिक सम्पन्नता में सड़कों की भूमिका को रेखांकित करते हुए सड़क अवस्थापना के विकास और विस्तार के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जनपद में सूचना संकुल के बाबत पूछने पर उन्हांेने बताया कि इस सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों को जमीन की उपलब्धता हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हंै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in