Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के प्रस्तावों को आगामी रेलवे बजट में शामिल करने का अनुरोध किया

Posted on 04 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने केन्द्रीय रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु को पत्र लिखकर राज्य की विशेष आवश्यकताओं को देखते हुए कतिपय प्रस्तावों को रेलवे बजट वर्ष 2016-17 में शामिल करने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री ने श्री प्रभु को लिखे गए अपने पत्र में अनुरोध किया है कि इटावा-मैनपुरी के बीच बड़ी लाईन का कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराया जाए। इसके लिए बजट में आवश्यक धनराशि का प्राविधान किया जाए। कानपुर शहर को क्मबवदहमेज करने के लिए कन्नौज से कानपुर सेक्शन के अन्तर्गत मन्धना से अनवरगंज के बीच की रेलवे लाईन को हटाते हुए एक नये मन्धना-पनकी बाईपास रेलवे ट्रैक का निर्माण कराया जाए।
श्री यादव ने रेल मंत्री से प्रदेश के बड़े शहरों को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे क्राॅसिंग के ऊपर अधिकाधिक फ्लाईओवर के निर्माण, लखनऊ में ऐशबाग रेलवे स्टेशन को चारबाग रेलवे स्टेशन के सैटेलाइट  स्टेशन के रूप में विकसित करने तथा इलाहाबाद और कानपुर के बीच में तीसरी रेलवे लाईन बिछाने हेतु भी अनुरोध किया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने श्री प्रभु को यह भी अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने स्वंय के वित्तीय संसाधनों से भूमि अधिगृहित कर लखनऊ-आगरा के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा रही है। यदि भारत सरकार इस एक्सप्रेस-वे के समानान्तर एक नयी रेलवे लाइन अथवा बुलेट ट्रेन की परियोजना लाती है तो प्रदेश सरकार इसके लिए पूर्व में अधिगृहित भूमि में से निःशुल्क भूमि रेल मंत्रालय को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि उत्तर प्रदेश के हितों को देखते हुए इन प्रस्तावों सहित अधिकाधिक प्रस्तावों को रेल मंत्रालय द्वारा अपने आगामी रेलवे बजट वर्ष 2016-17 में सम्मिलित किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in