Categorized | लखनऊ.

पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को देखते हुए वरिष्ठ नेता

Posted on 04 March 2016 by admin

पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर अल्पसंख्यक समाज के लोगों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को देखते हुए वरिष्ठ नेता मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी जनपद लखनऊ को उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने अल्पसंख्यक विभाग का स्टेट कोआर्डिनेटर मनोनीत किया है।
उल्लेखनीय है कि श्री यूनुस सिद्दीकी विभिन्न सामाजिक एवं औद्योगिक संगठनों से जुड़े हैं। श्री सिद्दीकी इसके पूर्व युवा कंाग्रेस में पदाधिकारी रहे।
श्री मेंहदी ने उम्मीद व्यक्त की है कि श्री यूनुस सिद्दीकी पूर्व की भांति कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कंाग्रेस पार्टी से जोड़कर कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री खुर्शीद अहमद सैय्यद तथा प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी के हाथों को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। फोटो संलग्न है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in