Categorized | लखनऊ.

प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास-जिलाधिकारी

Posted on 04 March 2016 by admin

जिलाधिकारी श्री राज शेखर ने बताया कि शिक्षा को गुणवत्तापरक एवं परिणाम आधारित बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। पूरे प्रदेश में समस्त जिलों में प्राथमिक शिक्षा के लिए अच्छे विद्यालय बनाये गये हैं जिनमें पर्याप्त संख्या में कक्षाओं के साथ-साथ अधिकतर विद्यालयों में पर्याप्त स्थान/भूमि भी उपलब्ध है, वह पर्याप्त नहीं है जिससे इन विद्यालयों के समस्त भवन ग्राउण्ड, शौचालय, हैण्डपम्प, बिजली आदि का अनुरक्षण बेहतर तरीके से हो सके।
श्री शेखर ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में और प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए उसके रख-रखाव को और सुदृढ़ बनाने हेतु वर्तमान में उपलब्ध व आगामी वित्तीय वर्ष 2016-2017 में ग्राम पंचायतों को उपलब्ध होने वाले राज्य वित्त, 13वां वित्त, मनरेगा एवं अन्य अनुमन्य मदों में प्राथमिकता के आधार पर कार्याें का आंकलन करते हुए धन व्यय किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समस्त प्राथमिक एवं उच्च  प्राथमिक विद्यालयों के खिड़़की दरवाजे, दीवार, फर्श, छत, गेट, बाउण्ड्रीवाल, शौचालय, रंगाई-पुताई, जिन विद्यालयों में बिजली के लिए आंतरिक वायरिंग नहीं है उस कार्य को कराया जाना, विद्युत विभाग से कनेक्शन लेना, बालक/बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था करना, हैण्डपम्प स्थापित करना, रिपेयर व रिबोर कराया जाना, विद्यालय का बोर्ड लगाया जाना, विद्यालय की साफ-सफाई में उपयुक्त होने वाली सामग्री का व्यय कराया जायेगा।
उन्होंने बताया कि समस्त सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी व बी0आर0सी0सी0 मानक के अनुरूप रोस्टर तैयार कर प्रत्येक माह में 20 प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निर्धारित प्रारूप पर शिक्षा के गुणवत्ता छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के रख-रखाव के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उन्हें अवगत करायेंगे। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, भोजन आदि को चेक करने हेतु विद्यालय प्रबंध समिति को सुदृढ़ बनाया जाय। उन्होंने बताया कि मरम्मत एवं नवीन निर्माण के सम्बंध में राज्य वित्त, 13वां वित्त, मनरेगा व अन्य अनुमन्य मदों का परीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं हेतु जनहित मंे अनुमन्यता के आधार पर धनराशि आहरित किया जा सकता हो तो ग्राम पंचायत अधिकारी सम्बंधित प्राधानाध्यापक व उस ब्लाक के अवर अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा जहां आवश्यक हो आपस में समन्वय कर कार्यों में उपलब्ध करायें। समस्त कार्यों का पर्यवेक्षण जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा ब्लाक स्तर पर विकास अधिकारी सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in