Categorized | लखनऊ.

विकलांग जन हेतु ऋण स्वीकृत/वितरण सप्ताह का आयोजन 7 मार्च से-

Posted on 04 March 2016 by admin

विकलांग जन विकास अधिकारी श्री अखिलेश बाजपेयी ने बताया कि राष्ट्रीय विकलांग वित्त विकास निगम एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों की विगत दिवसीय आयोजित बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार विकलांग जन को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार परक बनाये जाने हेतु 07 मार्च 2016 से 14 मार्च 2016 तक ऋण स्वीकृत वितरण सप्ताह मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि समस्त क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जोकि राष्ट्रीय विकलांग वित्त विकास निगम, भारत सरकार की चैनलाइसिंग एजेन्सी है, उक्त तिथियों में अपनी-अपनी शाखाओं में कम से कम 05 विकलांग जन के ऋण हेतु आवेदन फार्म पूर्ण कराकर ऋण वितरण करेंगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक विकलांग जन जोकि स्वतः रोजगार हेतु ऋण लेने के इच्छुक हैं वह अपने क्षेत्र के ग्रामीण बैंकों की शाखा से सम्पर्क कर 27 फरवरी 2016 तक अपने आवेदन-पत्र पूर्ण करायें ताकि शासन की मंशा के अनुरूप श्रण वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक कराया जा सके। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला विकलांग जन विकास अधिकारी, जिला पंचायत भवन परिसर कैसरबाग लखनऊ से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in