Categorized | लखनऊ.

लेहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाये कार्यकर्ता-शिवपाल

Posted on 02 March 2016 by admin

समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का 61वां जन्मदिन आज विनोद पाण्डे अधिवक्ता उच्च न्यायालय व पूर्व अध्यक्ष, जूनियर बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ एवं ट्रस्टी-जे0के0 चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा हजरतगंज स्थित शनिदेव मंदिर में मनाया, इस अवसर पर उन्होंने भगवान से कैबिनेट मंत्री श्री यादव के स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की दुआ भी मांगी। इसके साथ ही मंदिर में एक भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया, जन्मदिन के अवसर पर अधिवक्ता विनोद पाण्डेय द्वारा निशक्तजनों को भोजन व कपड़े भी वितरित किया गया।
राजधानी के हजरतगंज मंे गोमती नदी किनारे स्थित शनिदेव मंदिर में आज समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया गया। यह आयोजन उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष, जूनियर बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ एवं ट्रस्टी-जे0के0 चैरिटेबिल ट्रस्ट विनोद पाण्डेय द्वारा किया गया। श्री पाण्डेय ने बताया कि वह अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ और राजधानी लखनऊ में बीते 15 सालों से शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन मनाते चले आ रहे हैं,श्री पाण्डेय ने बताया कि वह उनके व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित हैं,यही कारण है कि सरकार हो या न हो उनका जन्मदिन हर साल मनाया जाता है। श्री पाण्डेय ने कहा कि हर साल की तरह इस बार उनके जन्मदिन पर केक काटने के बाद, निशक्तजनों को मिठाई ,खाना व कपड़े वितरित किया गया, इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में एक भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया है। वहीं अपने जन्मदिन के अवसर पर तय समय पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सबसे पहले शनिदेव की विविधवत पूजा की, इसके बाद मंदिर प्रांगण मंे ही केक काट कर जन्मदिन मनाया,अधिवक्ता विनोद पाण्डेय ने कैनिबेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को केक खिलाकर उन्हंे जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान समर्थकों शिवपाल जिंदाबाद के नारे भी लगाये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल ने कहा कि उनकी मां के द्वारा ही यह जानकारी हुयी की बंसतपंचमी के दिन सुबह करीब पंाच बजे के समय उनका जन्म हुआ था,उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी पता नहीं कहां से अधिवक्ता विनोद पाण्डेय को पता चल गयी, और उन्होनेे जन्मदिन के अवसर पर उनके घर के पास व शहर में कई जगह बधाई संदेश के पोस्टर और बैनर लगवा दिये जिसके बाद कार्यकताओं को इस बात की जानकारी हो गयी और जन्मदिन मनाये जाने की परम्परा शुरू हो गयी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने अधिवक्ता विनोद पाण्डेय की तारीफ भी की इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने  अपने जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह लोहिया की विचार धारा को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यकर्ता गरीबों के बीच में जाये उनके सुख दुख का ख्याल रखे के साथ ही जन्मदिन को सादगी के साथ मनाये व समाजवादी विचारों का चिंतन करें।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोहिया की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता विनोद पाण्डेय ने कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को स्वल्पाहार करवाया व अपने साथियों के साथ एक ग्रुप फोटो भी करवाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in