Categorized | लखनऊ.

बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया श्री श्री सरस्वती पूजा महोत्सव

Posted on 02 March 2016 by admin

गोपाल नगर रेजीडेन्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा श्री श्री सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन गोपाल नगर पार्क में किया गया। इस धर्मोत्सव में आसपास के निवासियों के साथ ही लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से सपरिवार पधार कर लोगों ने बहुत ही धूमधाम से माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की। भारी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं नागरिकों की उपस्थिति में पूजा एवं प्रसाद वितरण से शुरू इस महोत्सव में खूलकूद प्रतियोगिता, भोग प्रसाद वितरण, संध्या आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम तदोपरान्त विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस धर्मोत्सव में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक-प्रबन्धक डाॅ. जगदीश गाँधी भी शामिल हुए। यह जानकारी गोपाल नगर रेजीडेन्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव एवं इस धर्मोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री आर.घोष ने दी।
श्री घोष ने बताया कि 13 फरवरी को माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापना के साथ शुरू हुए इस धर्मोत्सव का समापन अगले दिन माँ की मूर्ति के विसर्जन के साथ हुई। इस धर्मोत्सव में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना में जहां भारी संख्या लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया वहीं दूसरी ओर भारी संख्या में बच्चों एवं महिलाओं ने इस अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करके इस धर्मोत्सव को यादगार बना दिया।
श्री घोष ने बताया कि इस धर्मोत्सव के समापन आयोजन में एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक श्री दीवान सुशील पुरी, संरक्षक श्री डी.वी. सिंह, श्री राकेश अग्रवाल, श्री एस0 मुखर्जी, श्री ए0के0 बनर्जी, श्री गौतम भट्टाचार्या, श्री वरूण अवस्थी, उपाध्यक्ष श्री संजीव बोस, सचिव श्रीमती स्मिता अग्रवाल के साथ ही गोपाल नगर, सिन्धू नगर एवं इन्द्रलोक के सभी निवासियों का विशेष योगदान रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in