Categorized | लखनऊ.

भाजयुमो के प्रदेश महामन्त्री ने राहुल गांधी को लखनऊ के मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया ।

Posted on 02 March 2016 by admin

भाजयुमो के प्रदेश महामन्त्री ने राहुल गांधी को लखनऊ के मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया । कैसरबाग स्थित नूर मंज़िल के सामने हाथों में तख्तियाँ एवम् राहुल गांधी की हस्यादपद चित्रों के साथ सैकड़ों युवाओं ने प्रदर्शन किया। ष् राहुल गाँधी गेट वेल सूनष् के साथ उनके लिए फूलों का गुलदस्ता भी अस्पताल परिसर में रखवाया। अभिजात मिश्र ने कहा कि बीते लोकसभा चुनावों में जिस तरह कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ उससे राहुल गाँधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है । संसद के पिछले कई सत्र राहुल के पागलपन की वजह से बर्बाद हुए। जब राहुल गाँधी सत्ता में थे तब उन्होंने ऐसा कोई भी सवाल संसद में नहीं उठाया अलबत्ता कैबिनेट की प्रेस कांफ्रेस के बीच आ धमके और प्रस्तावों को फाड़ कर अपनी ही सरकार के फैसले को मूर्खतापूर्ण बताया । उन्होंने राहुल गांधी के जेएनयू दौरे को मूर्खतापूर्ण बताया । स्वस्थ लोकतंत्र में विरोध जायज है लेकिन राष्ट्रविरोधी ताकतों को शह देना भी राष्ट्रद्रोह होता है । इसीलिए राहुल गांधी के स्वस्थ होने की कामना के साथ उनके लखनऊ दौरे पर बेहतर इलाज की पेशकश की । प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संजय मिश्रए अअवधेश गुप्ता छोटूए विशाल सिंह ए सत्यवान पान्डेए राजा अवस्थीएविशाल सोनकरए सुमित अवस्थीएसुभाष मिश्राए अनुराग मिश्रएपुष्कर मिश्रएशिवम् सोनकरए राजन सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in