Categorized | लखनऊ.

दलित कान्क्लेव वोट की लालच में वर्ग विषेष के तुष्टीकरण के लिए राहुल गांधी का छद्म - हरिष्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 02 March 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि राहुल गांधी दलित कान्क्लेव के बहाने वोटो के तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे है। प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह कहा कि राहुल गांधी द्वारा दलित कान्क्लेव में भाजपा और सघं की आलोचना कांग्रेस का फैशन बन गया है और एक वर्ग विशेष के वोट के लिए कांग्रेस नीतियों व सिद्धान्तों से परे हट कर किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से दलित कान्क्लेव में सपा सरकार के प्रति चुप्पी पर सवाल किया कि क्या वह सपा में व्याप्त कुशासन का समर्थन करते है ? उन्होंने राहुल गांधी से उ0प्र0 की कानून व्यवस्था तथा भ्रष्टाचार पर अपना रूख स्पष्ट करने को कहा। हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने राहुल गांधी द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर आतंकी अफजल गुरू के समर्थकों के पक्ष में खड़े होकर देश में सक्रिय राष्ट्रद्रोही ताकतों को बल देने का काम किया है और अभिव्यक्ति की अराजकता को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा जादवपुर विश्वविद्यालय की घटना इसी की देन है उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष से सवाल किया कि क्या इस पाप के लिए वह देश की जनता से सार्वजनिक मांफी मांगेंगे ?
हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि उ0प्र0 की जनता वोट की लालच में एक वर्ग विशेष के तुष्टीकरण की कांग्रेस के छद्म को अच्छी तरह समझती है और 2017 विधानसभा चुनावों के परिणाम उन्हें बता देगें कि उनकी परची में कितनी सीटे दर्ज है और कान्क्लेव में सोते हुए कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी को स्वतः बता दिया है कि उ0प्र0 विधानसभा के चुनाव परिणाम क्या होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in