Categorized | लखनऊ.

भाजपा प्रतिनिधि मण्डल वीसी से मिला पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर छतरी लगाने की मांग

Posted on 02 March 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर छतरी लगाने की मांग को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह से भेंट की। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल एलडीए के वीसी से मिला और पं.दीनदयाल स्मृतिका चारबाग पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर छतरी लगाने तथा 25 सितम्बर को उनकी जयंती एवं 11 फरवरी को निवार्ण दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का आयोजन लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से कराने की भी मांग की। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी हम सबके प्रेरणा स्रोत है उनकी जयंती एवं निर्वाण दिवस के अवसर पर होने वाले आयोजन पूर्व भांति लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से होने चाहिए। जिस पर उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने सकारात्मक आश्वसन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में नगर महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नू, उपाध्यक्ष त्रिलोक अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, दीपक मिश्रा शामिल थे।  यह जानकारी मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in