Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में लगे देश विरोधी नारों एवं आतंकवाद समर्थित राजनेताओं के दिवालियेपन का विरोध किया

Posted on 02 March 2016 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में लगे देश विरोधी नारों एवं आतंकवाद समर्थित राजनेताओं के दिवालियेपन का विरोध किया गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जे0एन0यू0 में देश द्रोहियों का समर्थन करना देश को शर्मसार करने वाला है। उनके लखनऊ आगमन पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय के नेतृत्व में राहुल गांधी के आगमन पर अवध चैराहे पर काले झण्डे दिखाये गये तथा जोरदार नारेबाजी हुई राहुल गांधी वापस जाओ, वापस जाओ के नारे लगे तथा उनके काफिले के निकलते समय काले गुब्बारे छोड़कर उनकी मानसिकता खराब का विरोध किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने कार्यकर्ताओं सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की एकता, अखंडता को तोड़ने या देश में रहकर देश का विरोध करने वालों का सार्वजनिक बहिष्कार करना चाहिए। भाजयुमो भारत की एकता और अखंडता एवं प्रगति के लिए देश भर 19 एवं 20 फरवरी को प्रदेश व्यापी जन स्वाभिमान अभियान आयोजित करेंगा।
आज के विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू, राघवेन्द्र तिवारी, महामंत्री अभिजात मिश्रा, टिन्कू सोनकर, हर्षवर्धन सिंह, संतोश राय, सौरभ शुक्ला, शैलेन्द्र शर्मा, सुमित सोनकर, पृथ्वी गुप्ता, मनमोहन अप्पू, राहुल तिवारी, अभिनाश पाठक, राजविमल, राजकिशोर रावत, राजेश सिंह, अवधेश, रामबाबू आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in