Categorized | लखनऊ.

विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों को कक्षा-कक्षों में परीक्षाओं के निरीक्षण हेतु अधिकृत कर समिति के पर्यवेक्षण में प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये: सचिव, बेसिक शिक्षा

Posted on 02 March 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के सचिव, बेसिक शिक्षा श्री आशीष कुमार गोयल ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में संचालित समस्त प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षा व्यवस्था विद्यालय प्रबन्ध समिति के पर्यवेक्षण में कराई जाये तथा समिति के सदस्यों को कक्षा-कक्षों में परीक्षाओं के निरीक्षण हेतु अधिकृत किया जाये। उन्होंने कहा कि जनपदीय स्तर पर परीक्षाओं के प्रश्न पत्र जिला शिक्षा एवं परीक्षण संस्थान में प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं परीक्षण संस्थान की निगरानी में रखा जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षा प्रारम्भ होने से 03 दिन पूर्व प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं परीक्षण संस्थान द्वारा सम्बन्धित शिक्षा खण्ड अधिकारी को उनकेे क्षेत्र में स्थित समस्त प्राथमिक विद्यालयों के लिए प्रश्न पत्रों के सील्ड पैकेट उपलब्ध कराये जायें तथा सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी प्राप्त प्रश्न पत्रों को अपनी निगरानी में रखा जाना सुनिश्चित करें।
श्री गोयल ने बेसिक शिक्षा निदेशक को यह निर्देश परिपत्र के माध्यम से दिये हैं। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा परीक्षा प्रारम्भ होने के 02 दिन पूर्व प्रश्न पत्रों के सील्ड पैकेट विद्यालयों की संख्या के अनुसार केन्द्रीय (संकुल) विद्यालय के प्रधानाध्यापक को प्राप्त कराकर यह सुनिश्चित किया जाये कि प्रश्न पत्रों को प्रधानाध्यापक अपनी निगरानी में रखा जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि केन्द्रीय विद्यालय (संकुल विद्यालय) के प्रधानाध्यापक द्वारा परीक्षा की तिथि को प्रातः सभी विद्यालयों को प्रश्न पत्र इस प्रकार भेजे जायें कि परीक्षा प्रारम्भ होने से कम से कम 01 घण्टा पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक को प्रश्न पत्र का सील्ड पैकेट प्राप्त हो जाये। उन्होंने कहा कि समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा सील्ड पैकेट विद्यालय के एक अध्यापक तथा विद्यालय प्रबन्ध समिति के दो सदस्यों के समक्ष खोला जायें तथा पैकेट खोलने की तिथि एवं समय सहित हस्ताक्षरित कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।
सचिव, बेसिक शिक्षा श्री आशीष कुमार गोयल ने निर्देश हैं कि विद्यालय में परीक्षा आयोजित करने हेतु प्रधानाध्यापक एवं 01 सहायक अध्यापक सम्बन्धित विद्यालय के होंगे तथा आवश्यकतानुसार अन्य अध्यापकों की ड्यूटी आस-पास के दूसरे विद्यालयों से लगाया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रत्येक विद्यालय के लिए अध्यापकों को चिन्हित किया जाये तथा उनकी विद्यालयवार परीक्षा ड्यूटी लगाई जाये। उन्होंने कहा कि समस्त जिलाधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा अन्य विभाग के अधिकारियों के सचल दस्ते बनाय जाये जो परीक्षा के दौरान विद्यालय में परीक्षा व्यवस्था का अनुश्रवण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सचल दस्ते के लिए वाहनों की व्यवस्था सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराई जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in