Categorized | लखनऊ.

प्रमुख सचिव पर्यटन ने ‘लखनऊ बैलून फिएस्टा‘ का उद्घाटन किया

Posted on 02 March 2016 by admin

प्रमुख सचिव पर्यटन श्री नवनीत सहगल ने आज यहां ‘लखनऊ बैलून फिएस्टा‘ का उद्घाटन किया। राज्य में पहली बार पर्यटन दिवस मनाये जाने के अवसर पर ‘लखनऊ बैलून फिएस्टा‘ का आयोजन किया गया है। ‘आपका लखनऊ आपका स्लोगन‘ प्रतियोगिता के विजेताओं को इस आयोजन के तहत हाॅट एअर बैलून में सैर करायी गयी। विजेताओं ने चैक स्थित स्टेडियम से हाॅट एअर बैलून में उड़ान भरकर लखनऊ शहर के एरियल व्यू का आनन्द उठाया। स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश के पर्यटन विभाग और एक प्रमुख समाचार पत्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन श्री नवनीत सहगल ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में आमजन को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि बैलून फिएस्टा जैसे आयोजन सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण एवं रोमांच का विषय होते हैं, जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। ‘लखनऊ बैलून फिएस्टा‘ 16 फरवरी, 2016 तक चलेगा।
श्री सहगल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश मंे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी के मद्देनजर वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन दिवस का आयोजन किया गया है। प्रदेश में तमाम ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरंे हैं। जो पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटकों को स्तरीय सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गयी है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री राजशेखर, पर्यटन विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में रोमांच प्रेमी मौजूद थे।
गौरतलब है कि प्रदेश की संस्कृति, परम्परा और कला को सहेजने के लिए तथा इनके प्रति पर्यटकों में आकर्षण पैदा करने के लिए प्रदेश में पहली बार पर्यटन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ‘लखनऊ बैलून फिएस्टा‘, विंटेज कार रैली, फोटो प्रदर्शनी, फूड फेस्टिवल तथा छतर मंजिल में नवाब वाजिद अली शाह द्वारा लिखित नाटिका ‘राधा कन्हैया का किस्सा‘ का मंचन किया जायेगा। जिसका निर्देशन प्रसिद्ध फिल्मकार मुजफ्फर अली करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in