Categorized | लखनऊ.

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के आगामी 18 फरवरी, 2016 को लखनऊ आगमन पर प्रदेश कांग्रेस

Posted on 02 March 2016 by admin

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के आगामी 18 फरवरी, 2016  को लखनऊ आगमन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होने वाले ‘दलित कान्क्लेव’ की सफलता के लिए आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में बैठक अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चैधरी पूर्व विधायक की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति विभाग के संयोजकों एवं उपाध्यक्षगणें की एक तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, पूर्व सांसद मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रदेश भर के दलित वर्ग के प्रतिनिधियों को प्रदेश पदाधिकारियेां को कान्क्लेव में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इसके अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारियों को होर्डिंगों एवं बैनरों, तिरंगी झण्डियों से रास्ते भर में एवं पूरे शहर को सजाने का निर्देश दिया गया तथा राहुल जी के आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारी दलित कान्क्लेव को सफल बनाने में जुट जायें और प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले प्रतिनिधियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें।
यह जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति विभाग की संयोजक एवं मीडिया प्रभारी सिद्धिश्री ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के अनु0जाति विभाग के कोआर्डिनेटर श्री शशांक शुक्ला सहित संयोजकगण एवं उपाध्यक्षगण मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in