Categorized | लखनऊ.

उपासना स्थलों पर अर्पित होने वाली फूल-माला का पर्यावरण हित में सदुपयोग किए जाने के लिए एक अध्ययन कराया जाए: मुख्यमंत्री

Posted on 25 February 2016 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उपासना स्थलों पर अर्पित होने वाली फूल-माला का बाद में पर्यावरण हित में किस प्रकार सदुपयोग किया जा सकता है, इसके मद्देनजर एक अध्ययन कराया जाए।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की अपेक्षा के दृष्टिगत ‘हेल्प अस ग्रीन’ संस्था से वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मन्दिर में एक अध्ययन कराया जाएगा। पाइलेट प्रोजेक्ट के रूप में यह संस्था अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी।
ज्ञातव्य है कि ‘हेल्प अस ग्रीन’ संस्था द्वारा मुख्यमंत्री से सम्पर्क कर यह जानकारी दी गई कि संस्था उपासना स्थलों पर चढ़ाए जाने वाले फूलों को वर्मी कम्पोस्ट खाद के रूप में परिवर्तित करने का कार्य करती है। संस्था द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि उपासना स्थलों पर चढ़ाए जाने वाले फूलों को बाद में प्रायः नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है, जिससे नदी में प्रदूषण होता है। ऐसे फूलों को नदी मंे न प्रवाहित कर इस प्रकार से सदुपयोग करने पर नदी में होने वाले प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इन तथ्यों पर गौर करते हुए मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में अध्ययन कराने के निर्देश दिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in