Categorized | लखनऊ.

आज दिनांक 06 फरवरी 2016 को उ0प्र0 बी0टी0सी0 शिक्षक संघ का एक शिष्ट मण्डल मा0 पार्टी प्रवक्ता/मंत्री राजेन्द्र चैधरी को सपा0 पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया तथा समायोजित शिक्षकों/शिक्षामित्रों के समस्याओं से उन्हे अवगत कराया गया।

Posted on 25 February 2016 by admin

आज दिनांक 06 फरवरी 2016 को उ0प्र0 बी0टी0सी0 शिक्षक संघ का एक शिष्ट मण्डल मा0 पार्टी प्रवक्ता/मंत्री राजेन्द्र चैधरी को सपा0 पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया तथा समायोजित शिक्षकों/शिक्षामित्रों के समस्याओं से उन्हे अवगत कराया गया।
इस दौरान उ0प्र0 दूरस्थ बी0टी0सी0 शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने उ0प्र0 सरकार से मांग करते हुए कहा कि शिक्षामित्रों के समायोजन के सम्बन्ध मंे दिनांक 24, 25, 26 फरवरी 2016 को मा0 सुप्रीमकोर्ट में होने वाली सुनवाई की पैरवी उ0प्र0 सरकार द्वारा मजबूती से करायी जाय, वहीं प्रदेश के प्रशिक्षण प्राप्त 14000 शिक्षामित्रों का समायोजन अतिशीघ्र किया जाय तथा प्रदेश के शिक्षक/शिक्षामित्रों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाय।
इस दौरान मा0 पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने प्रतिनिधि मण्डल को आस्वस्थ्य करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के शिक्षामित्रों के साथ है, प्रदेश सरकार ने अपना वादा पूरा किया है और आगे कोर्ट मंे भी मजबूत तरीके से आप लोगों की पैरवी की जाएगी तथा आपके हर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान कराएगी सरकार।
इसके बाद शिष्ट मण्डल बेसिक शिक्षा मंत्री मा0 अहमद हसन से भी उनकी निजी आवास पर मुलाकात कर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी, उन्नाव, भदोही, इलाहाबाद, कुशीनगर, मेरठ, कानपुर, आगरा, फतेहपुर, इटावा, सीतापुर, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़, देवरिया तथा सोनभद्र के लेखाधिकारियों द्वारा अभी तक द्वितीय चरण के समायोजित शिक्षकों का एरियर का भुगतान नही किए जाने की शिकायत करते हुए कहा कि शिक्षकांे को जान-बूझकर परेशान किया जा रहा है जिससे शिक्षकों का मानसिक एवं शारीरिक शोषण हो रहा है। अतः सम्बन्धित जिलों को अतिशीघ्र भुगतान कराने का निर्देश देने की मांग की।
इस दौरान बेसिक शिक्षामंत्री ने कहा कि जल्द ही सबका भुगतान करा दिया जाएगा इसके सम्बन्ध में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी/लेखाधिकारियों को मेरे द्वारा निर्देश दिए गये हैं इसके बाद भी भुगतान नही होता है तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी, तथा सुप्रीम कोर्ट मंे भी मजबूती के साथ आप सबकी पैरवी की जा रही है। प्रतिनिधि मण्डल में महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप दत्त, महिला मोर्चा के दीपाली निगम, प्रदेश सचिव, उबैद सिद्दीकी उपाध्यक्ष रश्मिकान्त द्विवेदी शामिल रहे।

नोट-कल दिनांक 07.02.2016 को संघ के प्रान्तीय कमेटी की बैठक दिन में 11 बजे से प्रा0वि0 कुण्डरी रकाबगंज लखनऊ के कैम्पस में आयोजित की गयी है जिसमें संघ की अगली रणनीति तय की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in