Categorized | लखनऊ.

जनपद लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शिवानी खेड़ा, रामलीला मैदान(मेट्रो हास्पिटल के सामने) बीडीएस छात्रा सरिता गुप्ता द्वारा की गयी

Posted on 25 February 2016 by admin

जनपद लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शिवानी खेड़ा, रामलीला मैदान(मेट्रो हास्पिटल के सामने) बीडीएस छात्रा सरिता गुप्ता द्वारा की गयी सुसाइड के गंभीर दुःखद प्रकरण की वस्तुस्थिति जानने एवं परिजनों को सांत्वना देने के लिए आज उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुश्री अनुसुइया शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कंाग्रेस कमेटी जनसमस्या निस्तारण समिति एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों सहित पीडि़त परिजनों से उनके आवास पर जाकर मिला एवं शोक संवेदना व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुश्री अनुसुइया शर्मा ने कहा कि पीडि़त परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कंाग्रेस पार्टी हर कदम उठायेगी। सुश्री शर्मा ने सीओ गुडम्बा से वार्ता कर सख्त कार्यवाही करने के लिए दबाव डाला, जिस पर उन्होने संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और तुरन्त मामले का खुलासा करके पीडि़तों को न्याय प्रदान किया जायेगा।
प्रतिनिधिमंडल में सुश्री अनुसुइया शर्मा के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला शर्मा, जनसमस्या निस्तारण समिति की संयोजक श्रीमती शीला मिश्रा, श्रीमती रीना विक्रम सिंह, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती सुमन अग्रवाल, श्रीमती सुची श्रीवास्तव, श्रीमती सुमन उपाध्याय, मो0 अरशी खान आदि लोग शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in