Categorized | लखनऊ.

सहायक अध्यापिका प्रा0वि0 मडियाॅंव-2 तत्काल प्रभाव से निलम्बित-

Posted on 25 February 2016 by admin

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि  खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र जोन-2 की आख्यानुसार सुश्री सुधा यादवव स0अ0, प्रा0वि0 मडि़यसॅंव-2 नगर क्षेत्र जोन-2 को बिना किसी पूर्व सूचना के 29 जनवरी 2016 से विद्यालय से अनुपस्थित रहने, विद्यालय का शिक्षण कार्य प्रभावित कर छात्र हितों के साथ खिलवाड़ करने आदि आरोपों के क्रम में  उ0प्र0 सरकारी सेवक अनुशासनिक कार्यवाही एवं अपील नियमावली 1999 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। उन्होने बताया कि निलम्बन अवधि में सम्बन्धित  को डब्लू0आर0सी0 सआदतगंज में उपस्थिति हेतु सम्बद्ध किया जाता है आरोप पत्र पृथक से निर्गत किया जायेगा।
उन्होने बताया कि सुश्री सुधा यादव स0अ0 प्रा0वि0 मडि़याॅंव-2 नगर क्षेत्र जोन-2 पर लगे आरोपों की जांच हेतु उप बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देशित किया जाता है कि अपनी जांच आख्या 15 दिन के अन्दर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in