Categorized | लखनऊ.

आधार कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवा लें-जिला पूर्ति अधिकारी

Posted on 25 February 2016 by admin

जनपद के सभी राशनकार्ड धारक अपने व अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड प्राथमिकता के आधार पर 15 दिन के अन्दर बनवा लें। जनपद के  हजरतगंज ( निकट आर0एन0 होटल), अलीगंज (कपूरथला से सेक्टर जे की तरफ), गोमतीनगर (मिठाई वाले चैराहे के पास), आलमबाग (पुराना बस स्टाप के पास), चैक (खुनखुन जी बिल्डिंग के पास), जानकीपुरम् (टेढ़ी पुलिया के पास), इन्दिरानगर (मजार चैराहा के पास), कार्वी संस्था द्वारा स्थायी आधार कैम्प नियमित चलाये जा रहे है। जिस पर अपनी अपनी सुविधानुसार आधार कार्ड बनवा सकते है।
जिला पूर्ति अधिकारी श्री चन्द्रशेखर ओझा ने इस आशय की जानकारी आज यहां दी। उन्होने बताया कि  उक्त के अतिरिक्त कार्वी संस्था द्वारा शहर में सभी क्षेत्रीय खाद्य कार्यालयों में आधार कैम्प लगाये जा रहे हैं। जहां से अपना अपना कार्ड बनवा लें। आधार कार्ड बनवा कर सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य कार्यालय/पूर्ति निरीक्षक के यहां जमा करके राशन कार्ड से आधार लिंक करायेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in