Categorized | लखनऊ.

सैफईए इटावा। मंगलवार को रणवीर सिंह स्म्रति सैफई महोत्सव समिति की ओर से महोत्सव मेला मैदान में 32 फुट ऊंची पवन पुत्र हनुमान की ताम्र प्रतिमा विधिविधान से पूजन अर्चन के साथ स्थापित करायी गयी ।

Posted on 25 February 2016 by admin

सैफईए इटावा। मंगलवार को रणवीर सिंह स्म्रति सैफई महोत्सव समिति की ओर से महोत्सव मेला मैदान में 32 फुट ऊंची पवन पुत्र हनुमान की ताम्र प्रतिमा विधिविधान से पूजन अर्चन के साथ स्थापित करायी गयी ।
यह मूर्ती जयपुर के मूर्ती निर्माण संस्थान के मुकेश प्रजापति ने लगातार 4 महीने की निर्माण प्रक्रिया के बाद बनाई है ।
यह मूर्ती 64 चक्का लोडर से जयपुर से23 जनवरी को चली थी और 12 टन वजनी इस मूर्ती को जयपुर से सैफई पहुंचने में 3 दिन लगे ।26 जनवरी को मूर्ती के सैफई पहुंचने के बाद इसकी सफाई धुलाई और सपोर्टिंग  स्टेण्ड की बेल्डिंग  का काम चला।
सन् 1996 में सैफई महोत्सव की स्थापना के समय से  ही हर वर्ष मिटटी की विशाल हनुमान प्रतिमा महोत्सव प्रांगण में स्थापित की जाती थी । बाद में इसका विसर्जन होता था। गत वर्षों में समिति में स्थायी हनुमान प्रतिमा लगाने पर मन्थन चला। इसके बाद महोत्सव समिति अध्यक्ष सांसद धर्मेन्द्र यादव ने मूर्ति लगवाने की घोषणा कर दी । इस वर्ष नवम्वर माह में देश के प्रमुख मूर्ती निर्माता जयपुर से बुलवाये गए और मूर्ती निर्माण आरम्भ हो गया। महोत्सव के आरम्भ में ही मूर्ति लगवाने का लक्ष्य था। मगर विलम्ब हो गया।
महोत्सव दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 20 फुट ऊंचे स्टेण्ड पर मूर्ति लगाने  के साथ रेप बनबाने की सलाह दी थी ए इसके बाद रात दिन लगकर इंजीनियरों ने स्टेण्ड बनाया। स्टेण्ड पर लगने के बाद मूर्ती 50 फुट से ज्यादा जमीन से ऊंची हो गयी है ।
आज मूर्ति को स्टेण्ड पर पहुँचाने के लिए लखनऊ और दिल्ली से तीन क्रेन आई थी।इन क्रेन ने मूर्ती को डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जैसे ही 20 फुट से ज्यादा ऊंचे स्टेण्ड पर पहुँचायाए तो बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने पवन पुत्र हनुमान की जयजयकार की ।
मूर्ती की प्राणप्रतिष्ठा के पूजन में सांसद मैनपुरी तेजप्रताप सिंह यादवए सैफई महोत्सव प्रबंधक वेदव्रत गुप्ताए रवीन्द्र श्रीवास्तव गुड्डू एविजय सिंह शाक्यए प्रधान चंदगीराम यादवए राजवीर सिंह बाबाए आदि मौजूद रहे।ए जिस समय मूर्ती स्थापित हो रही थीए उस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्लैन से सैफई पहुँचे और मूर्ति की स्थापना की जानकारी ली ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in