Categorized | लखनऊ.

आकांक्षा समिति द्वारा गरीब बच्चों की शिक्षा हेतु संचालित बाल विद्या मन्दिर को लखनऊ शहर का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाया जायेगा: श्रीमती सुरभि रंजन

Posted on 28 January 2016 by admin

आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा एवं समाज सेविका श्रीमती सुरभि रंजन ने आकांक्षा समिति द्वारा गरीब बच्चों के लिये निःशुल्क शिक्षा दिलाने हेतु संचालित बाल विद्या मन्दिर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करते हुये कहा कि आकांक्षा समिति गरीब बच्चों के कल्याण के लिये अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन कर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति का प्रयास है कि गरीब बच्चों की शिक्षा हेतु संचालित बाल विद्या मन्दिर को लखनऊ शहर का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाया जाये। उन्होंने कहा कि संचालित विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र गरीब परिवार के अवश्य हैं, परन्तु उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
श्रीमती सुरभि रंजन द्वारा बटलर पैलेस काॅलोनी में आकांक्षा समिति द्वारा संचालित बाल विद्या मन्दिर में 67वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने हेतु हर संभव प्रयास कर पुस्तकें, लेखन सामग्री एवं बैठने हेतु उत्तम कोटि के फर्नीचर आदि की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है।
श्रीमती सुरभि रंजन ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठता क्रम में स्थान प्राप्त करने वाले 15 छात्रों को सम्मानित कर उपहार भी भेंट किये। उन्होंने कहा कि अध्ययनरत छोटे बच्चांे के मनोरंजन के लिये यथाशीघ्र मैजिक शो, कठपुतली आदि के कार्यक्रम भी आयोजित कराये जायें। उल्लेखनीय है कि आकांक्षा समिति द्वारा संचालित बाल विद्या मन्दिर में अतिनिर्धन परिवार के बच्चे ही अध्ययन कर रहे हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति शेखर सहित अन्य संभ्रांत महिलाओं ने भी भाग लिया तथा गणतन्त्र दिवस के महत्व के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in