Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने आई0पी0एस0 अधिकारी सुश्री अपर्णा कुमार द्वारा अण्टार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउण्ट विन्सेन्ट मैसिफ का सफलतापूर्वक पर्वतारोहण किए जाने पर उन्हें बधाई दी

Posted on 28 January 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आई0पी0एस0 अधिकारी सुश्री अपर्णा कुमार द्वारा अण्टार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउण्ट विन्सेन्ट मैसिफ का सफलतापूर्वक पर्वतारोहण किए जाने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस उपलब्धि से सुश्री अपर्णा कुमार ने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश कैडर की वर्ष 2002 बैच की भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सुश्री अपर्णा कुमार ने 17,000 फीट ऊँची माउण्ट विन्सेन्ट मैसिफ पर्वत चोटी पर विगत 17 जनवरी को भारतीय समय के अनुसार अपराह्न 02 बजे फतह हासिल की। उन्होंने पर्वत शिखर पर भारतीय तिरंगे के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के ध्वज को भी फहराया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे किसी भी अखिल भारतीय सेवा की पहली अधिकारी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in