Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने बुलन्दशहर की अज्ञात बीमारी से पीडि़त बच्ची के इलाज के लिए की पहल

Posted on 16 January 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जनपद बुलन्दशहर के डिबाई थाना क्षेत्र की अज्ञात बीमारी से पीडि़त बच्ची के इलाज के लिए पहल की है। उन्होंने बुलन्दशहर के जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से कराकर मेडिकल रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं, जिससे बालिका की मदद की कार्यवाही की जा सके।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि श्री यादव ने आज मीडिया में आयी खबर का संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है।
ज्ञातव्य है कि मीडिया में खबर आयी थी कि बुलन्दशहर के डिबाई थाना क्षेत्र की एक बच्ची 11 साल से अज्ञात बीमारी से पीडि़त है। पीडि़त बच्ची का मुंह खुल नहीं रहा है, जिससे वह खाने-पीने से लाचार है। बच्ची कक्षा 9 की मेधावी छात्रा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in