Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री से माॅरीशस के हाई कमिश्नर ने भेंट की

Posted on 16 January 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर भारत में माॅरीशस के हाई कमिश्नर श्री जे0 गोबर्धन ने भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और माॅरीशस के एक लम्बे अरसे से दोस्ताना सम्बन्ध रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से भी माॅरीशस का नजदीकी रिश्ता रहा है और परस्पर सहयोग की भावना सुदृढ़ रही है। माॅरीशस में भोजपुरी बोलने वालों की तादाद अधिक है। राज्य सरकार ने भोजपुरी भाषा के विकास के लिए भोजपुरी अकादमी की स्थापना की है, जो भोजपुरी के विकास में सहायक होगी।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अप्रवासी भारतीयों को विभिन्न सुविधाएं भी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार ने अपनी नीतियों और विभागीय प्रक्रियाओं में प्रगतिशील परिवर्तन करते हुए निवेश का उपयुक्त वातावरण निर्मित किया है। उत्तर प्रदेश में अवस्थापना, स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, ऊर्जा आदि क्षेत्रों में निवेश की अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि माॅरीशस के सहयोग की प्रदेश सरकार आकांक्षी है।
मुलाकात के दौरान माॅरीशस के हाई कमिश्नर श्री जे0 गोबर्धन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भारत के साथ माॅरीशस के आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सम्बन्धों की एक लम्बी श्रंृखला है। उन्होेंने कहा कि विश्व भर में फैले अप्रवासी भारतीयों में से एक बहुत बड़ा प्रतिशत उत्तर प्रदेश मूल के अप्रवासी भारतीयों का है, जिनकी बड़ी संख्या माॅरीशस में मौजूद हैं। उन्होंने माॅरीशस और उत्तर प्रदेश के बीच हर सम्भव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति से माॅरीशस में भी खुशी का वातावरण सृजित हुआ है, जिसका लाभ निवेश के रूप में राज्य को मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माॅरीशस के हाई कमिश्नर श्री जे0 गोबर्धन  को ‘कुम्भ मेला: मैपिंग द इफेमरल मेगासिटी’ पुस्तक भेंट की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in