Categorized | लखनऊ.

जुगल किषोर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 16 January 2016 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी की उपस्थिति में राज्यसभा के सदस्य एवं बसपा नेता जुगल किशोर ने भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय कार्यालाय पर पार्टी की सदस्यता अपने समर्थकों के साथ की।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व सरकार गरीबों और वंचितों दलितो के कल्याण के प्रति संकल्पित है। और केन्द्र सरकार द्वारा उनके उत्थान के लिये जनधन खाता, मुद्रा बैंक जैसी अनेकों महत्वाकांक्षी योजना में प्रारम्भ की गयी है।
प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि केन्द्र सरकार की लोकप्रियता का परिणाम है कि आज सपा और बसपा बौखला गये है वहीं दलित नेताओं का पार्टी के प्रति रूझान बढ़ रहा है और वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता बड़ी संख्या में ग्रहण कर रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि जुगल किशोर के पार्टी सदस्यता ग्रहण करने से मायावती की कार्यपद्धित को स्पष्ट करने वाला है। डा0 बाजपेयी ने कहा कि जुगल किशोर की सदस्यता मायावती जी को जन्मदिन को उपहार है। इस अवसर पर जुगल किशोर ने कहा कि मायावती की राजनीति केवल पैसे की राजनीति है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला भी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in