Categorized | लखनऊ.

मकरसंक्रान्ति का पर्व तहरी भोज के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया

Posted on 15 January 2016 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिम मण्डल की ओर से एमआईएस चैराहा राजाजीपुरम पर मकरसंक्रान्ति के अवसर पर समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक दीप प्रकाश सिंह और श्यामजीत सिंह ने मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नू, सहमीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह का स्वागत किया। उक्त नेताओं ने कहा कि यह पर्व भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाया करते हैं शनिदेव मंकर राशि के स्वामी है इसलिये इस दिन मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। तहरी भोज में राजाजीपुरम के समस्त नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम में नेत्रपाल सिंह, अमर सहाय, नागेन्द्र सिंह, माधुरी शुक्ला, मुसाफिर सिंह, रामशंकर राजपूत, यूएन पाण्डेय, अनिल अवस्थी बाबा, केके मिश्रा एडवो., एस.पी. तिवारी, दिव्या पाण्डेय, जया शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, जमुनाबक्श सिंह, पूनम तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, आशीष शर्मा, अरविन्द मिश्रा, शकुन्तला निगम, सीमा सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in