Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने जनेश्वर मिश्र पार्क में आम जनता के अवलोकनार्थ मिग-21 लड़ाकू सुपर सोनिक विमान का लोकार्पण किया

Posted on 15 January 2016 by admin

laraku-biman-photo-2-up-news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां जनेश्वर मिश्र पार्क में आम जनता के अवलोकनार्थ मिग-21 लड़ाकू सुपर सोनिक विमान का लोकार्पण किया। इस मौके पर नगर विकास मंत्री श्री मोहम्मद आजम खां, राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, एयर आॅफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य वायु कमान एयर मार्शल श्री श्याम बिहारी प्रसाद सिन्हा, प्रमुख सचिव आवास श्री सदाकांत, प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल एवं आदि उपस्थित थे। यह विमान भारतीय वायु सेना द्वारा उपलब्ध कराया गया है।
ज्ञातव्य है कि गोमती नगर विस्तार योजना के 376 एकड़ में करीब 322 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रहे जनेश्वर मिश्र पार्क में पहले ही 2 विजयंत टैंक स्थापित किए गए हैं। प्रतिरक्षा से सम्बन्धित इन हथियारों के प्रदर्शन से नवयुवकों में राष्ट्रीय भावना के विकास के साथ-साथ मिलिट्री की तीनों सेनाओं में जाने की प्रेरणा मिलेगी। आज लोकार्पित किया गया मिग-21 लड़ाकू विमान 1965 एवं 1971 की लड़ाई में प्रयोग में लाया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in