Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के अस्पतालों में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। हर दिन कोई न कोई मानवता को तार-तार कर देने वाली घटनाएं घटित हो रही हैं।

Posted on 13 January 2016 by admin

प्रदेश के अस्पतालों में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। हर दिन कोई न कोई मानवता को तार-तार कर देने वाली घटनाएं घटित हो रही हैं। हाल ही में डफरिन अस्पताल में डाक्टर और नर्स द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने से एक डेढ़ माह की बच्ची को विकलांगता का जीवन जीने को मजबूर होना पड़ा और जन्म लेने के बाद ही एक भयावह व कष्टदायक जीवन से अनभिज्ञ वह बच्ची अपनी पीड़ा को बयान भी नहीं कर सकती।
समाचारपत्रों के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी द्वारा संज्ञान लिया गया और उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुश्री अनुसुइया शर्मा, जनसमस्या निस्तारण प्रकोष्ठ की चेयरमैन श्रीमती नूतन बाजपेयी व संयोजक श्रीमती सिद्धि श्री पीडि़त के परिवार से जाकर मिलीं  और वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने व दोषी डाक्टर और नर्स को इलाज में कोताही बरतने पर उनके विरूद्ध शासन एवं प्रशासन से उचित कार्यवाही कराये जाने का भरोसा दिलाया और कहा कि यदि दोषियों के विरूद्ध दस दिन के अन्दर कठोर कार्यवाही न की गई तो  इस प्रकारण को लेकर शासन-प्रशासन तथा जनता के बीच जाकर जनान्दोलन व धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मुख्य रूप से  श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा भी शामिल रहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in