Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 के तीनों विधानसभा उपचुनावों के तारीखों की घोषणा होने के साथ ही आज अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री, सांसद की मौजूदगी में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी ने पहले चरण का विचार-विमर्श किया।

Posted on 13 January 2016 by admin

उ0प्र0 के तीनों विधानसभा उपचुनावों के तारीखों की घोषणा होने के साथ ही आज अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री, सांसद की मौजूदगी में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी ने पहले चरण का विचार-विमर्श किया।
प्रदेश कंाग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि इसके साथ ही आज छः जनपदों कानपुर देहात, औरैया, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी की एवं इन जनपदों के जिलाध्यक्षेां, ब्लाक अध्यक्षों से इन जनपदों में पड़ने वाली 21 विधानसभाओं के क्षेत्रों की राजनीतिक परिस्थिति, सामाजिक स्थिति, किसानों की स्थिति एवं संगठन की स्थिति तथा उपयुक्त उम्मीदवार के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी।
आज की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री, सांसद, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री एवं अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव एवं सहप्रभारी उ0प्र0 श्री जुबेर खां मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->

 Type in